Patna

“प्रेमी की दूसरी शादी पर महिला का हंगामा:2023 में चुपके से की थी कोर्ट मैरिज,अब लड़के ने की दूसरी शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमी ने दूसरी शादी कर ली है। 2019 में पहले पति की मौत के बाद 2023 में प्रेमी ने महिला से चुपके से कोर्ट मैरिज कर लिया था। इसके बाद शनिवार की रात प्रेमी ने दूसरी शादी कर ली।इसकी जानकारी सुबह महिला को हुई। महिला ने रविवार को गांव में जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है। ये मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर माधोपुर का है। महिला का नाम रेहाना(36) है। वहीं, प्रेमी का नाम मोहम्मद शोएब(32) ​​​है। प्रेमी महिला के गांव का ही रहने वाला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महिला की 2014 में हुई थी पहली शादी

बता दें कि रेहाना नाम की महिला की शादी 2014 में सीतामढ़ी के भपुरा में हुई थी। इसके बाद वो अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। इस दौरान भी महिला का अपने बचपन के प्रेमी के साथ बात होता था। मायके आने पर रेहाना कभी-कभी शोएब से मिलती भी थी। वहीं, 2019 में रेहाना के पति की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। इसके बाद रेहाना अपने मायके आकर रहने लगी। रेहाना को पति से 1 बेटा है, जिसे वो अपने साथ मायके लेकर आ गई।

2023 में महिला ने की दूसरी शादी

वहीं, पति की मौत के बाद रेहाना की प्रेमी से नजदीकियां काफी बढ़ने लगी थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान रेहाना को एक बेटी भी हुई थी। जिसे वो अपने साथ रख रही थी। वहीं, इसके बाद 21 अगस्त 2023 में प्रेमी शोएब ने रेहाना से कोर्ट में चुपके से शादी कर ली।

कल प्रेमी शोएब ने रचाई दूसरी शादी

शनिवार को प्रेमी शोएब ने दूसरी शादी चुपके से रचा ली। इस बात की भनक रेहाना को लग गई। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर अहियापुर थाने में रेहाना ने आवेदन दिया है। कार्रवाई की मांग की है। गांव के जनप्रतिनिधि को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पंचायत में बैठक बुलाने के लिए कहा गया है।मुखिया अशोक कुमार साहनी ने बताया कि रविवार को सुबह सूचना मिली है। इस गांव के लड़के ने चुपके से दूसरी महिला से शादी कर ली है। वहीं, शनिवार की रात उस लड़के ने दूसरी शादी कर ली। हमलोग मौके पर आए हैं। गांव के पंचायत में मामले को लेकर सही फैसला लिया जाएगा।

थाना प्रभारी का बयान

वहीं, अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!