Patna

युवक का पैर फ्रैक्‍चर हुआ तो PHC में बांध दि‍या पेटी का गत्ता, इस अस्‍पताल में चार दिन से..

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में सड़क हादसे में घायल मरीज के पैर में पीएचसी में प्लास्टर की जगह कार्टन बांध दिया गया। उक्त व्यक्ति को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सक द्वारा सूध नहीं लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्वजन का आरोप है कि मीनापुर पीएचसी में इलाज के नाम पर कोरम पूरा कर दिया गया है। सड़क हादसे में मीनापुर बरांडा मझौलिया का नीतीश कुमार घायल हो गया था।इसमें उसके पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी, लेकिन पीएचसी के चिकित्सक ने पैर में प्लास्टर करने के बजाय टूटे पैर को एक कार्टन से बांध कर पट्टी लगा दी और एसकेएमसीएच भेज दिया था। मरीज चार दिन से एसकेएमसीएच में भर्ती है, लेकिन कोई भी देखने नहीं आया।

अधीक्षक ने किया अस्‍पताल का बचाव
एसकेएमसीएच की अधीक्षक डॉ. विभा ने कहा कि जल्द ही मरीज का इलाज किया जाएगा। चिकित्सक को निर्देश दिया गया है। साथ ही इस मामले की जांच की जाएगी कि आखिर किन वजह से इलाज के लिए चिकित्सक नहीं गए।

उन्होंने कहा कि एसकेएमसीएच की कोई लापरवाही नहीं है। पीएचसी में टूटे पैर में कार्टन लगा दिया गया था। एसकेएमसीएच में अस्थि रोग विभाग में जांच कर उसे प्लेट लगाई जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!