Samastipur

“समस्तीपुर से दो नेता मोदी केबिनेट में राज्य मंत्री का लिया शपथ, कितना होगा विकास ?

समस्तीपुर.उजियारपुर लोकसभा के लिए लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद नित्यानंद राय को एक बार फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है वर्ष 2014, 2019 व 2024 में लगातार जीतकर लोकसभा पहुंचे श्री राय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। फिर दूसरी बार उन्हें कैबिनेट में जगह मिलना उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए गौरव की बात है। जाहिर है क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। 58 वर्षीय श्री राय का जन्म कर्णपुरा ,हाजीपुर में 1 जनवरी 1966 को हुआ था। किसान पिता गंगा विशुन राय व माता तेतरी देवी की संतान श्री राय का निवास स्थान कर्णपुरा, हाजीपुर, वैशाली है। इनके पिता ने 20 सालों तक लगातार कर्णपुरा के मुखिया पद को सुशोभित किए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सिटी रिपोर्टर|समस्तीपुर भारत रत्न व जननायक कर्पूरी ठाकुर जिन्होंने अपने पुत्र और राज्यसभा सांसद को राजनीति से दूर रखने की ताउम्र कोशिश की, वही आज केन्द्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिए। इन्हें राजनीति से दूर रखने के लिए ही रोसड़ा के एरौत गांव में शिक्षा के लिए भेज दिया। 1988 में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद 1989 का वह दौर आया जब लालू प्रसाद यादव ने रामनाथ ठाकुर को एम‌एलसी बनाकर उन्हें राजनीति में प्रवेश करा दिया। पुनः 1995 में भी दुबारा एम‌एलसी बना दिया।

लालू प्रसाद की सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री भी रहे। इसके बाद नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री का कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह नीतीश के सबसे भरोसेमंद नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए।

नित्यानंद राय 1990 में बीजेपी से जुड़े। 2000 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने हाजीपुर से जीत हासिल की। ​​ फिर 2014 से अबतक उजियारपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2019 में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रहे और अब पुनः उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बताते चलें कि 74 वर्षीय रामनाथ ठाकुर का जन्म 3 मार्च 1950 को हुआ है। इन्होंने ऐरौत रोसड़ा से प्राथमिक शिक्षासी, मैट्रिक मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट अपने पिता द्वारा स्थापित जीकेपीडी कालेज कर्पूरी ग्राम से किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!