Patna

चिराग पासवान पर लट्टू हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खुलेआम में कह दी दिल की बात

हाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस दिन से उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है, तभी से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर तो चिराग को ‘नेशनल क्रश’ तक बताया जाने लगा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, अब एक भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दूबे (Bhojpuri Actress Nisha Dubey) ने चिराग पासवान की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसमें चिराग पासवान दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपत लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो क्लिप में निशा दूबे भी नजर आ रही हैं।

निशा दूबे ने (Nisha Dubey Chirag Paswan Video) चिराग का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है”। निशा दुब ने वीडियो में चिराग पासवान को भी टैग किया। इस वीडियो को 4 दिन पहले शेयर किया गया था, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 29 हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं। वहीं, तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

इतना पॉपुलर क्यों हो रहे चिराग पासवान?
दरअसल, राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान एक्टर बनने के लिए बॉलीवुड गए थे। चिराग पासवान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी एक फिल्म की थी। हालांकि, वह नहीं चली।

चिराग का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला और वापस बिहार आ गए। बिहार आकर उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के साथ राजनीति शुरू की। अब वह हाजीपुर से सांसद हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।

सोशल मीडिया पर चिराग का क्रेज
आपको बता दें कि चिराग पासवान इंस्टाग्राम (Chirag Paswan Instagram) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। चिराग की फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं होती हैं। चिराग के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

उन्होंने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट भी किए हैं। चिराग एक्स और फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर चिराग पासवान के बीयर्ड लुक को लेकर भी काफी चिट-चैट होती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!