Patna

“कोर्ट मैरिज करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा,बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा:लड़की बोली-लवर संग जीने-मरने के लिए तैयार हूं

कटिहार व्यवहार न्यायालय के बाहर बीच सड़क प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। दोनों के परिजनों को इसकी भनक लग गई। दोनों के घरवाले मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे से बहस करने लगे।इस दौरान लड़के के परिजन लगातार उसे घर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, लड़की लगातार अपने प्रेमी के परिजनों को ऐसा करने से रोक रही थी। बाद में पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को अपने साथ थाने ले गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या है पूरा मामला

कटिहार के हसनगंज प्रखंड के रहने वाले सुमित यादव (24) और पूर्णिमा कुमारी (23) एक साथ बीए पार्ट थर्ड की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसे दोनों ने मिलकर तुड़वा दिया। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए आज कोर्ट पहुंचे थे।

तभी दोनों के घरवाले पहुंच गए और बीच सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। युवती के पिता अनिल पासवान ने बताया कि उनकी बेटी पूर्णिमा की शादी मनिहारी में तय है। उसका तिलक भी चढ़ाया गया और शादी की तारीख भी तय कर दी गई है।वहीं, प्रेमी सुमित यादव के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि दोनों ने युवती के होने वाले ससुराल वालों को उसने प्रेम प्रसंग की जानकारी देकर विवाह को तोड़वा दिया। आज दोनों कोर्ट मैरिज करने पहुंचे थे।

क्या बोली प्रेमिका

प्रेमिका पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि मैं सुमित के साथ जीने-मरने के लिए तैयार हूं। उसने बताया कि हमारा प्रेम-प्रसंग दो साल से चल रहा है। हम दोनों की सहमति से मेरे ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी गई थी। आज हम दोनों कोर्ट मैरिज करने आए थे, जहां सुमित कुमार यादव के परिजन शादी का विरोध करने लगे और उसके साथ मारपीट कर ले जाने लगे।

हम लोग बालिग हैं, इसके वाद भी विरोध किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पाकर कटिहार सहायक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों प्रेमी युगल को थाने ले आई। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।थाना इंचार्ज पंकज प्रताप ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!