Patna

“जापान के राजदूत ने प्रतिनिधिमंडल के साथ महाबोधि मंदिर में की पूजा

बोधगया.भारत में जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी शुक्रवार को पटना से 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बोधगया पहुंचे। उन्होंने शनिवार सुबह महाबोधि मंदिर का भ्रमण किया और एक घंटा बिताया। महाबोधि मंदिर परिसर में बने बौद्ध स्मारकों के ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक महत्व में गहरी रुचि ली। उन्होंने बताया, इसका दक्षिण-पूर्व बौद्ध देशों के साथ समृद्ध सांस्कृतिक संबंध है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनके आगमन पर बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, बीटीएमसी के सदस्यों ओकोनोगी, डॉ. अरविंद सिंह और किरण लामा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महाबोधि मंदिर के मुख्य मंदिर में फूलों और फलों के साथ रोशनी और धूप अर्पित की। महाबोधि मंदिर के भिक्षुओं ने सूत्रों का पाठ किया, जिसके बाद मंदिर में मौजूद जापानी भिक्षुओं ने बुद्ध के आशीर्वाद का आह्वान करते हुए जापानी मंत्रोच्चार किया। उन्हें महाबोधि मंदिर के चारों ओर ले जाया गया और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे पूजा और फूल चढ़ाए गए।

बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 5 मिनट तक ध्यान किया। बाद में मेडिटेशन पार्क गए। वहां उन्होंने तीन बार शांति घंटी बजाई और मुचलिंद तालाब देखा। डॉ. महाश्वेता महारथी ने महाबोधि मंदिर परिसर के विभिन्न पवित्र स्थानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकी गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!