Patna

“बिहार में टीचर्स की सक्षमता परीक्षा 2.0 स्थगित:बोर्ड ने कहा-जल्द नई तारीख का ऐलान

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा-2.0 को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। 26 से 28 जून तक परीक्षा का आयोजन होना था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रिंसिपल पद के लिए 28 जून को परीक्षा का आयोजन होना है। ऐसे में सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अब आगे परीक्षा कब होगी, इसको लेकर बोर्ड की ओर से नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। सक्षमता परीक्षा-2.0 के लिए कुल 85 हजार नियोजित शिक्षकों ने आवेदन किया था।

बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रिंसिपल पद के लिए 28 जून को परीक्षा का आयोजन होना है। ऐसे में सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सेकेंडरी स्कूल के प्रधान शिक्षक की परीक्षा 28 जून को

बता दें, कि सेकेंडरी स्कूल के प्रधान शिक्षक की परीक्षा 28 जून और प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक की परीक्षा 29 जून को होगी। इन दोनों परीक्षा के जरिए 40 हजार पदों पर बहाली होगी। इसमें उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल के 6 हजार 61 और प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल के 34 हजार 86 पद शामिल हैं।

कुल 59 विषय की होगी परीक्षा

सक्षमता परीक्षा 2.0 में भी अलग-अलग कक्षाओं के लिए सात श्रेणी में कुल 59 विषयों की परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पहली से पांचवीं में एक विषय की परीक्षा होगी। छठी से आठवीं में 8 विषय, माध्यमिक (नवमीं से दसवीं) में 19 और उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) में 31 विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

जानिए कितने प्रश्न पूछे जाएंगे

प्रारंभिक, हाईस्कूल और इंटर स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले कोर्स से सवाल पूछे जाएंगे। सक्षमता परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। जिसमें कक्षा 1 से 5 के लिए के लिए भाषा से 30, सामान्य अध्ययन से 40 और सामान्य विषय से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह के अंक प्रश्न छठी से आठवीं, नौवीं व दसवीं और 11वीं व 12वीं के नियोजित शिक्षकों से पूछे जाएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!