BegusaraiSamastipur

बेगूसराय में नवविवाहिता कि संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने कहा- दहेज के लिए हुई है हत्या, जांच जारी

बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र के बारो रामपुर टोला में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका कि पहचान बारो रामपुर टोला निवासी राज कुमार राय की पत्नी रिमझिम कुमारी (19) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि कल रात खाना खाकर सभी सोने चले गये थे। किसान पति राजकुमार भी 11 बजे रात दियारा स्थित अपने आम की गाछी का रखवाली करने चला गया था। सुबह जब घर लौटा तो पत्नी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था काफी कोशिश के बाद दरवाजा नहीं खलने पर उसने दरवाजा तोड़ा तो पत्नी फंदे से लटकी थी।

क्या बोले DSP

उसने फंदे से लटकी अपनी पत्नी को उतारा और परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना गढ़हरा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल किया। डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई ने बताया कि रात करीब 9 बजे उसने अपनी बहन से मोबाइल पर विडियो काॅल के माध्यम से बात किया था। बहन ने बताया कि आज उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किया गया है।आज सुबह बहन के ससुराल से फोन आया कि रिमझिम ने आत्महत्या कर लिया है। 1 मई 2023 को 10 लाख कैश सहित सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर बहन की शादी किया था। उसके बाद भी बुलेट, एसी और जेवर के लिए ससुराल वाले बराबर परेशान करते थे। यह आत्महत्या नहीं है, मेरी बहन की हत्या की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!