Samastipur

दो महत्वपूर्ण कांडों के सफल उद्‌भेदन करने पर पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह में SP विनय तिवारी सहित इन अधिकारी को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर.दरभंगा जिला में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह-2024 के अवसर पर समस्तीपुर जिला के पदाधिकारियों / कर्मियों द्वारा जिले में घटित दो महत्वपूर्ण कांडों के सफल उद्‌भेदन में सराहनीय कार्य के लिए श्री आर०एस० भट्ठी, पुलिस महानिदेश के द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया था तथा निर्देश दिया गया था कि परेड का आयोजन कर इन्हे पुरस्कृत किया जाए।पुलिस महानिदेशक  से प्राप्त आदेश के आलोक में बाबू राम, पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र द्वारा आज पुलिस केन्द्र, दरभंगा में सम्मान समारोह का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महत्वपूर्ण कांड:-

01._पूसा थाना कांड सं0-31/23 में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के महमदा शाखा से हथियार से लैश चार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा कुल-10,72,445/- (दस लाख बहतर हजार चार सौ पैतालिस रूपया) एवं शाखा में लगे सी०सी०टी०वी० की लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में लूटी गयी राशि में से उक्त बैंक शाखा का मुहर लगा नोट पर्ची सहित कुल-5,63,000/-रू० नगद बरामदगी तथा काण्ड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी कि गयी थी।

02. मुफ्फसिल थाना कांड सं0-297/23, से संबंधित वीणा प्रेट्रोल पम्प से कुल-8,07,733/- रू (आठ लाख सात हजार सात सौ तैतीस) की चोरी के मामले का तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त / पूर्व प्रबंधक प्रभात कुमार की गिरफ्तारी इनकी स्वीकारोक्ति एवं निशानदेही पर पेट्रोल पम्प से चोरी की गयी रूपया में से कुल-7,51,500/- रूपया की बरामदगी की गयी थी।

जिसमे sp विनय तिवारी,डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय एंव उपरोक्त दोनों कांडो के सफल उद्भदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं इनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिये पुरस्कार समारोह में निम्न पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को सम्मानीत किया गया ।तत्कालिन पुलिस उपाधिक्षक (मु.)अमित कुमार,पु. नि.सुरेन्द्र कुमार सिंह,पु०नि० मुकेश कुमार,पु०नि० विक्रम आचार्य,पु०नि० कृष्ण चन्द्र भारती,पु०नि० अनिल कुमार,पु०नि० संजीव कुमार चौधरी,पु०नि० ब्रजकिशोर सिंह,पु०नि० पंकज कुमार,पु०अ०नि० आनंद कश्यप,पु०अ०नि० राजन कुमार, पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह,पु०अ०नि० मुकेश कुमार,पु०अ०नि० राहुल कुमार,पु०अ०नि० शनि कुमार मौसम,
सिं0-813 अरविंद कुमार,सि0-815 अखिलेश कुमार,सि0-1101 मिथलेश कुमार,सिं0-635 अविनाश कु० सिंह,सि0-978 केशव कुमार को भी सम्मानित किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!