Patna

सोनपुर मंडल माल ढुलाई से 31 मई तक 118 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त किया

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) की प्रथम दो महीने (अप्रैल से मई )में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में माल लदान के क्षेत्र में 46% की वृद्धि दर्ज की ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौजूदा वित्त वर्ष की प्रथम दो महीने (अप्रैल से मई )में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 8 लाख 90 हज़ार टन माल की ढुलाई की गई जिसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम पदार्थ, फर्टिलाइजर, मक्का एवं अन्य सामग्री शामिल हैं । इससे रेलवे को 118 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले वित् वर्ष 2023-24 की समान अवधि में सोनपुर मंडल द्वारा 6 लाख 10 हज़ार टन माल की ढुलाई की गई थी ।जिससे रेलवे को 78 करोड़ के राजस्व प्राप्ति हुई थी।

विदित हो की मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट्स से 120 रेकों द्वारा केवल मक्का लदान किया गया ,जिससे रेलवे को रिकॉर्ड 47 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई ।
माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें समय समय पर रेलवे की आकर्षक योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है एवं यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों की तुलना में बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही सस्ता भी है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!