PatnaSamastipur

“शांभवी 25 की उम्र में जीती चुनाव,जीतन राम माझी 79 साल में बनेंगे सांसद, सबसे युवा व सबसे अधिक उम्र के सांसद बने

पटना.18वीं लोकसभा चुनाव का आज रिजल्ट आ रहा है। समस्तीपुर लोकसभा से शांभवी बिहार की सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। शांभवी की उम्र आज 4 जून को 25 साल 11 महीने और 20 दिन है। शांभवी ने करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 4.46 लाख के करीब वोट मिले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साथ ही गया से जीतकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी सबसे अधिक उम्र के सांसद बने हैं। जीतन राम मांझी 101812 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 494960 वोट मिले हैं, जबकि राजद के कुमार सर्वजीत को 393148 वोट मिले हैं।यूपी के कौशांबी से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज 18वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बन सकते हैं। वो करीब 1.03 हजार वोट से निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। पुष्पेंद्र सरोज की उम्र आज 4 जून को 25 साल 3 महीने और 3 दिन की है।

ओडीसा की चंद्राणी मुर्मू के नाम है रिकार्ड

आजादी के बाद भारत के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का रिकार्ड ओडीसा की चंद्राणी मुर्मू के नाम है। चंद्राणी साल 2019 में जब सांसद बनी थी, तब उनकी उम्र 25 साल 11 माह और 9 दिन थी।चंद्राणी मुर्मू से पहले यह रिकार्ड हरियाणा के दुष्यंत चौटाला के नाम था। 2014 में वो 26 साल की उम्र में हिसार से सांसद बने थे।

वहीं, साल 2004 में सचिन पायलट भी 26 साल की उम्र में दौसा से सांसद बने थे।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी साल 1998 में महज 26 साल की उम्र में गोरखपुर से सांसद बने थे।

बिहार से बने सबसे कम उम्र के सांसद कौन-कौन हैं?

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार से सबसे कम उम्र का सांसद बनने का रिकार्ड बनाया था। साल 1977 में जब वो सारण से सांसद बने, तब उनकी उम्र महज 29 साल थी।वहीं, साल 2014 में चिराग पासवान जब जमुई से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते थे, तब उनकी उम्र करीब 32 साल थी।

अब बात, सबसे अधिक उम्र के सांसद की…

गया से जीते पूर्व सीएम जीतन राम मांझी 18वीं लोकसभा में सबसे उम्रदराज सांसद बन सकते हैं। उनकी उम्र 79 साल 8 माह के करीब है।

जीतन राम मांझी का राजनीतिक कैरियर 40 साल से भी ज्यादा का है। वो कई बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। 2013 में वो मुख्यमंत्री भी बने। 2019 में वो गया से हार गए थे। इस बार चुनाव जीतकर बिहार ही नहीं, 18वीं लोकसभा के सबसे उम्रदराज सांसद बनेंगे।जीतन राम मांझी के अलावा पश्चिम बंगाल से सौगत रॉय 77 साल की उम्र में सांसद बन सकते हैं। सौगत रॉय लगातार चौथी बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भी निर्णायक बढ़त मिल गई है।

शफीकुर्रहमान बर्क 89 की उम्र में बने सांसद

यूपी के मुरादाबाद से शफीकुर्रहमान बर्क ने सबसे अधिक उम्र में सांसद बनने का रिकार्ड बनाया था। वो 2019 में 89 साल की उम्र में 9वीं बार सांसद बने थे। फरवरी 2024 में उनका निधन हो गया था। इस बार सपा ने उन्हें फिर से अपना प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!