Samastipur

“समस्तीपुर का मौसम :19 से 20 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी,कल तक मौसम रहेगा गर्म,19 को बारिश

“समस्तीपुर का मौसम :समस्तीपुर.जिले में अगले 1 दिनों तक गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान प्रचंड गर्मी से राहत हल्की राहत जरूर मिलेगी। वहीं 19-20 जून को बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मौसम में बदलाव का असर भी दिखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसके कारण अधिकतम तापमान भी घटकर 41 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार 17 जून तक गर्म दिन रहने की संभावना है।

वहीं 18 जून को किसी प्रकार की संभावना नहीं व्यक्त की गई है। जबकि 19 जून से 20 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वज्रपात, मेघ गर्जन व 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!