Samastipur

“समस्तीपुर:गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने गए 2 भाई डूबे SDRF की टीम जांच में जुटी

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के सरारी घाट पर गंगा दशहरा के दौरान सहोदर भाई डूब गया। दोनों की बाइक सरारी घाट पर बरामद की गई है। लापता दोनों भाई इसी थाने के माधोपुर वार्ड 6 मोहल्ला माधोपुर सरारी गांव निवासी मनोज कुमार राय का बेटा रितिक कुमार और सन्न्य कुमार बताया गया है। उधर, इस घटना की जानकारी के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों भाई बाइक से गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने गया हुआ था। लेकिन तीसरे पहर तक घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान जब परिवार के लोग सरारी घाट पर पहुंचे तो उसकी बाइक देखी। कपड़ा भी बाइक के पास ही मिला। जिससे माना जा रहा है कि दोनों भाई गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए है।

उधर, इस घटना की जानकारी अब प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य शुरू कर दी है। लापता दोनों भाई की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। हालांकि समाचार भेजे जाने तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों के द्वारा लापता दोनों भाई को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

पदाधिकारी का बयान

पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडे ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान सहोदर भाई के डूबने की सूचना मिली है। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। साथ ही स्थानीय गोताखोर की मदद से शव की बरामदगी को लेकर तलाश शुरू कर दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!