Samastipur

“समस्तीपुर :राजद नेता रंजीत हत्याकांड में दुकानदार समेत दो पकड़ाया

“समस्तीपुर :पुलिस ने बीते एक फरवरी को हुए रंजीत राय हत्याकांड मामले का 17 जून को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ वार्ड नंबर 44 के विशेश्वर राम के पुत्र जटहू राम व विवेक पासवान के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने राजा कुमार के पास से मृतक रंजीत राय का मोबाइल एवं जटहू राम के पास से घायल सनील कुमार का मोबाइल बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में मृतक रंजीत राय के पिता रामजतन राय के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध मुसरीघरारी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि जटहू राम का घटनास्थल के पास भूजा का दुकान है। वहीं राजा कुमार अपने पिता के साथ गाना बजाना का काम करता है। घटना के दिन प्रोग्राम करके आया था और गुटखा खाने के लिये दुकान की ओर गया।

वहीं दुकान के पिछे रंजीत राय और सुनील राय बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे और वहां पर इन्जेक्शन फेंका हुआ था। उन लोगों ने उनका मोबाइल व जेब से 800 रुपए निकाल लिया और शव को दुकान से अलग हटा कर रख दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!