Patna

बिहार पुलिस की वर्दी पहन लोगो को धमका कर पैसे की उगाही करने वाला दो फर्जी सिपाही गिरफ्तार

नालंदा.बिहार पुलिस का वर्दी बहन अवैध वसूली और मुकदमा करने वाले को धमकी देने वाले दो फर्जी सिपाही को बिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार फर्जी सिपाही शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के माऊर गांव निवासी कुंवर यादव का पुत्र पप्पू कुमार और जमुई जिला के खगड़पुर निवासी सूर्यनारायण यादव का पुत्र मनीष कुमार है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि बिहार थाना में एक महिला ने दो पुलिस वालों पर वर्दी पहन कर धमकी दिए जाने और केश उठाने का मामला दर्ज कराया गया था ।

सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल में पता चला कि महिला के घर जो दो सिपाही गए थे वह बिहार पुलिस के जवान नहीं है । इसके बाद टीम बनाकर नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला से किराए के मकान में रह रहे दोनों फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया । इसके पास से पुलिस की वर्दी ,जूता, टोपी ,बिहार पुलिस का बैच , डंडा बरामद किया गया है । फर्जी दोनों सिपाही के ऊपर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!