Indian RailwaysSamastipur

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन,लोको पायलट ने जान जोखिम में डाल ऐसे टाला हादसा, हो रही तारीफ 

समस्तीपुर रेल मंडल के वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच पैसेंजर ट्रेन दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई. जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच स्थित पुल पर शुक्रवार (21 जून) को पैसेंजर ट्रेन का एयर प्रेसर लीक हो गया. इसके बाद ट्रेन के दोनों लोको पायलट ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उसे ठीक करते हुए ट्रेन को  रवाना किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 05497 अप नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन जब वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच किलोमीटर 298/20 के पास पुल संख्या 382 पर पहुंची. जहां अचानक इंजन (लोको) के अनलोडर वाल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा. जिस कारण एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रैक्शन मिलना बंद हो गया. इस वजह से ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई.

समस्तीपुर रेल मंडल के वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच स्थित पुल पर शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन का एयर प्रेसर लीक हो गया. इसके बाद ट्रेन के दोनों लोको पायलट ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उसे ठीक करते हुए ट्रेन को गणतंव्य स्थान के लिए रवाना किया. दोनों के जज्बे को सलाम.

बिहार में दुर्घटना होते-होते बची पैसेंजर ट्रेन

बीच पुल पर ट्रेन के रुक जाने के बाद उसे ठीक करने का कोई रास्ता नही था. इस बीच लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट नरकटियागंज रंजीत कुमार पुल पर लटकते और रेंगते हुए लोको से हो रहे लीकेज वाले स्थान तक अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह पहुंचे. इसके बाद दोनों ने अनलोडर वाल्व से हो रहे एयर प्रेशर लीकेज को ठीक किया. इसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान तक ले गए.

पैसेंजर ट्रेन के दोनों लोको पायलट को इनाम

पैसेंजर ट्रेन के दोनों लोको पायलट के साहस भरे कार्य की खूब सराहना हो रही है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि वो कैसे एयर प्रेशर लीकेज को ठीक करने में जुटे हैं. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों लोको पायलट के साहस और जज्बे को देखते हुए 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है.”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!