Samastipur

“मानसून का काउंटडाउन शुरू,18 से पूरे उत्तर बिहार में बारिश के आसार,48 घंटे बाद होगी मानसून की एंट्री

मानसून का काउंटडाउन ‘समस्तीपुर सहित पुरे बिहार में मानसून के पहुंचने का अभी 48 घंटे तक और इंतजार करना होगा। इसके साथ ही मानसून के आने के बाद उसके पूरी तरह आच्छादित होने पर 18 जून से पूरे उत्तर बिहार में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग ने मानसून के एक सिरे को बंगाल से आगे बढ़ने के बाद भी दूसरे सिरे के स्थिर रहने से इस क्षेत्र में मानसून के आने में अभी दो दिनों का समय लगने की संभावना जताई है।

पूर्वा हवा में सुबह के समय 90 प्रतिशत से अधिक नमी तथा दोपहर में भी 60 फीसदी से अधिक नमी होने से शरीर से अधिक पसीने निकल रहे हैं। इसकी वजह से पसीने नहीं सूख पा रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 16 जून को इस क्षेत्र में मानसून के प्रवेश तथा हल्की बारिश होने तक आसमान से आग बरसते रहने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!