Samastipur

“प्रेमी से शादी से इंकार…नाबालिग ने की मां की हत्या:समस्तीपुर में धारदार हथियार से किया था हमला कर मार डाला

समस्तीपुर में 25 मई को घर में सो रही महिला फुलो देवी (40) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। वहीं अब समस्तीपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। SP विनय तिवारी ने बताया कि फूलो देवी की हत्या उसी बड़ी बेटी (16) ने की है। नाबालिग बेटी प्रेमी से शादी नहीं कराने को लेकर मां से नाराज थी। फिलहाल आरोपी को रिमांड होम में भेजने की तैयारी की जा रही है। SP विनय तिवारी ने बताया कि नाबालिग ने हत्या की बात कबूल ली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

6 महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जिले के कर्पूरीग्राम थाने के सिघिंया खूर्द गांव निवासी फुलो देवी की बड़ी बेटी का प्रेम प्रसंग पिछले 6 महीने से मुफस्सिल थाने के हरपुर सिलौत गांव के दिनेश राम (19) से चल रहा था। वह दिनेश से शादी करना चाहती थी। इसकी जानकारी फुलो को मिली तो इसका विरोध करने लगी और अपनी बेटी के लिए दूसरा लड़का देखने लगी। बेटी दूसरे शख्स से शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसके कारण मां-बेटी के बीच अक्सर विवाद होता था।

उधर, नाबालिग अपने प्रेमी दिनेश राम पर शादी का दबाव बनाने लगी। दिनेश का कहना था कि वह भागकर शादी नहीं करेगा और नाही अपने परिवार के खिलाफ जाएगा। इसी बीच फुलो देवी ने बेटी की शादी तय कर दी। इसके कारण वह और भी ज्यादा नाराज हो गई और अपनी मां को रास्ते से हटाकर दिनेश राम से शादी करने की राह को आसान करने की प्लानिंग करने लगी। इसी बीच 25 मई की रात करीब 10 बजे दादी और छोटा भाई पुराने घर पर सोने चले गए। वहीं मां के सो जाने के बाद उसने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग ने खून का धब्बा लगा हुआ कपड़ा और हथियार ट्रंक में रख दिया। SP विनय तिवारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उसने दिनेश राम को फोन किया और दो घंटे तक भागने का कर दो घंटे तक भागने का दबाव बनाती रही। वहीं जब दिनेश नहीं माना तो वह पड़ोसी के छत पर चढ़कर सो गई। इसके बाद सुबह उठकर बचने के लिये अपने घर जाकर रोते हुए अपनी मां की हत्या किसी के द्वारा करने की बात कहकर चिल्लाने लगी, ताकि पुलिस या लोगों को शक न हो।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!