Patna

“विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप, महिला के 4 बच्चे भी लापता,महनार थाना में भाई ने दर्ज कराया FIR

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में आपसी विवाद में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का भाई ने आरोप लगाया है। साथ ही महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में विवाहिता के भाई बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव निवासी दयानंद पासवान ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि उसकी बहन रानी देवी की शादी 12 साल पहले महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मनक पासवान के बेटे संतोष पासवान के साथ हुई थी।

महिला के चार बच्चे भी लापता

शादी के बाद उसे तीन बेटी और एक बेटा भी है। बताया गया कि उसका बहनोई अपने परिवार के भरण पोषण के लिए प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। उसकी बहन अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है।

दयानंद पासवान ने आरोप लगाया है कि उसे गांव के लोगों से जानकारी मिली कि उसकी बहन घर से गायब है। जानकारी मिलने पर जब वह अपनी बहन के घर गया तो पता चला कि बहन के जेठ बमबम पासवान और जेठानी से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद उसके पट्टीदारों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया है।इस मामले में मृतका के भाई ने बमबम पासवान, अमिता देवी, मनक पासवान, रिंकू देवी, सुमित्रा देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!