DalsinghsaraiSamastipur

“घर से शराब-हथियार मिलने के बाद जदयू नेता पर केस:पार्टी ने भी संजीव कुमार सिंह से बनाई दूरी,विद्यापतिनगर का मामला

समस्तीपुर में जदयू के जिलास्तरीय नेता संजीव कुमार सिंह के घर पर शराब और अवैध हथियार बरामद हुआ था। विद्यापति नगर थाने में अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी के बयान पर संजीव कुमार सिंह , अमित सिंह समेत पांच अज्ञातों पर प्राथमिकी हुई है। सभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी में सूचना सत्यापन करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अब पार्टी ने भी संजीव से किनारा कर लिया है। जिला जदयू अध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि वह किसान प्रकोष्ठ से जुड़े थे। किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को प्रदेश से नेतृत्व को जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है। दल से निष्कासन की अनुशंसा की गई है। आगे का निर्णय प्रदेश नेतृत्व करेगा।

दरअसल 22 जून की रात पटना कंट्रोल से विद्यापतिनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि हरपुर बोचहा निवासी संजीव कुमार सिंह के यहां शराब की बिक्री हो रही है। विद्यापति नगर की पुलिस को सूचना सत्यापन के लिए भेजा गया था। पुलिस जैसे ही संतोष सिंह के घर पर पहुंची, संजीव सिंह और उसके परिवार के लोग उलझ गए। मामले की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी गई। बाद में मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष ने दो वाहन जब्त कर लिए। जिसमें शराब बरामद की गई। इस दौरान मौका पाकर सभी लोग वहां से फरार हो गए।

अवैध राइफल, तलवार और नगद बरामद हुआ था

घर की तलाशी ली गई तो अवैध राइफल, तलवार और करीब 95 हजार रुपए बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि लंबे समय से संजीव के यहां शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। पूर्व में भी उसके भाई अमित कुमार सिंह पर शराब मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई थी।

जदयू नेता के पिता पृथ्वीधर सिंह का कहना है कि पुलिस बिना कुछ बताए घर में घुस आई तोड़फोड़ करने लगी। घर से अवैध हथियार, तलवार और शराब की बरामदी नहीं हुई है। पुलिस जानबूझकर सभी लोगों को फंसा रही है।

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में संजीव सिंह, अमित सिंह का नाम आया है। दल विशेष की भी बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उनके घर से शराब की बरामदगी हुई है राइफल, तलवार और 95000 भी मिले है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!