BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय में 15 हजार घूस लेते दरोगा गिरफ्तार:निगरानी विभाग ने थाना में ही दबोचा

बेगूसराय के सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा सोमवार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए। विनीत झा भगवानपुर थाना में कार्यरत हैं। देर शाम गिरफ्तारी के बाद DSP के नेतृत्व में निगरानी की टीम विनीत कुमार झा को लेकर पटना चली गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि सिविल ड्रेस में आए लोगों द्वारा विनीत कुमार झा को जबरन पकड़ कर गाड़ी में बैठा कर ले जाता देखा गया। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बताया गया कि हमलोग निगरानी विभाग से हैं। रिश्वत लेते हुए इन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बाद लोग साइड हो गए।

निगरानी विभाग द्वारा किए गए इस कार्रवाई से प्रखंड मुख्यालय चौक सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। निगरानी विभाग के इस अप्रत्याशित कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

निगरानी विभाग के DSP अरुणोदय पांडेय ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात निवासी रामाशीष चौरसिया के बेटे सौरभ कुमार ने थाना में मारपीट और छिनतई की प्राथमिक 126/24 दर्ज कराई थी। इसके आईओ विनीत कुमार झा को बनाया गया था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईओ विनीत कुमार झा ने सौरभ कुमार से 15000 की मांग की थी।

परेशान होकर सौरव ने इसकी सूचना निगरानी टीम को दे दी। इसके बाद डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में निगरानी विभाग की टीम सिविल ड्रेस भगवानपुर पहुंची। घेराबंदी कर दिया। इसके बाद सौरभ कुमार ने जैसे ही सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को 15 हजार दिया। तभी निगरानी विभाग की टीम पहुंच गई। उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान विनीत कुमार झा ने बचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद DSP के नेतृत्व में निगरानी की टीम विनीत कुमार झा को वर्दी में ही लेकर पटना चली गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!