Samastipur

“समस्तीपुर में सुबह 11 से 1:15 बजे तक जिला मुख्यालय के 15 केंद्रों पर संचालित होगी परीक्षा

समस्तीपुर.जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के तहत आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट) के तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई । यह परीक्षा 9 जून रविवार को एक पाली में 11 बजे पूर्वाह्न से 1:15 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार पूर्वाह्न 8 बजे खोला जाएगा। प्रवेश द्वारा पर स्टेटिक दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी,महिला पुलिस बल एवं वरीय शिक्षक द्वारा फ्रिस्किंग की जायेगी।प्रवेश पूर्वाह्न 10:45 तक ही है। पूर्वाह्न 10:45 के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परीक्षार्थी चप्पल,हाफ शर्ट/ कुर्ती पहनकर आयेंगे।जूता पहनकर आने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र के अंदर किताब,लूज पेपर,इलेक्ट्रॉनिक गजट,कैलकुलेटर,इंस्ट् रूमेंट बॉक्स, घड़ी, एटीएम कार्ड,मोबाइल,ब्लू ट्रुथ ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। स्वच्छ ,शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने के मद्देनजर समाहर्ता आवासीय कार्यालय,जिला गोपनीय प्रशाखा,समस्तीपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर 06274- 222058 एवं 222216 है। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया परीक्षा के दौरान पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जेनरेटर एवम पंखे की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारिओ के मोबाइल प्रयोग पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान,अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय एवम अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक और वीसी के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी एवम अन्य जुड़े हुए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!