Patna

अवैध बालू खनन हुआ तो सस्पेंड होंगे थानाध्यक्ष, DIG ने 2 घंटे तक की बैठक;दिया ये निर्देश

लखीसराय। मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार शुक्रवार को लखीसराय पहुंचे। मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में डीआइजी को पुलिस बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद डीआईजी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में एसपी पंकज कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित जिले के सभी पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष के साथ बैठक की।करीब दो घंटे तक डीआईजी ने थानाध्यक्षों के साथ विधिव्यवस्था, अपराध नियंत्रण, केसों का निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कुर्की वारंट का तामिला से लेकर शराबबंदी और अवैध बालू खनन को लेकर गहन समीक्षा की और कई निर्देश भी दिए।

लोकसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्ति के बाद डीआईजी पहली बार जिले के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में डीआईजी ने गंभीर कांडों में अबतक की गई कार्रवाई, आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली।

अवैध बालू खनन और परिवहन पर भी चर्चा हुई
उन्होंने विधि व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं पर सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। बैठक में अवैध बालू खनन और परिवहन पर भी चर्चा हुई। सभी थानाध्यक्षों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।साथ ही हिदायत दी गई किऊल नदी बालू घाट बंद होने के बाद जिले में कहीं भी किसी स्तर पर अवैध बालू खनन एवं परिवहन हुआ तो संबंधित थानाध्यक्ष पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद डीआईजी ने एसपी और एसडीपीओ के साथ भी गोपनीय बैठक की और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। एसपी से मिलने आए फरियादियों को भी काफी इंतजार करना पड़ा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!