Samastipur

“करेह नदी में महिला की मिली सिर कटी लाश:घटनास्थल से सैंडल, लहठी और मोबाइल बरामद,जाँच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर.जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर बिथान थाने के सनोखर गांव के समीप करेह नदी में रविवार शाम एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली है।। शव नदी में उपला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर रविवार रात सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मृत महिला का सैंडल, आरी, लहठी, एक मोबाइल मूंग के खेत से बरामद किया है। महिला का सिर नहीं मिला है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि सिर बदमाशों ने नदी में कही फेंक दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून गिरा है

घटना स्थल के पास जमीन पर काफी मात्रा में खून मिला है। जिससे माना जा रहा है कि महिला की हत्या इसी स्थान पर की गई है। फिर शव को नग्न अवस्था में नदी में फेंका गया है। ताकि महिला की पहचान छिपाई जा सके। सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। चर्चा यह भी है कि महिला को दूसरे स्थान से लाकर यहां पर हत्या की गई है।

थानाध्यक्ष जवाहर लाल राम ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के थाने को सूचना दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!