Patna

“बाढ़,पर्यावरण की समस्याओं को लेकर पीएम से मिलने साइकिल से जा रहा यात्री पिपराकोठी पहुंचा

पिपराकोठी.असम के काजीरंगा नेशनल पार्क नवरंगा से अपने क्षेत्र में बाढ़, पर्यावरण, पशु सुरक्षा की समस्याओं को बताने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे असम का युवक रविवार को पिपराकोठी पहुंचा। वह 17 मई को अपने गांव से चला था। कुदरत अली ने बताया कि 15 दिन की साइकिल यात्रा के क्रम में रविवार को पीपराकोठी पहुंचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वह प्रतिदिन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करता है। इस दौरान शाम ढलने पर संबंधित क्षेत्र की सरकारी संस्थान या थाना परिसर में विश्राम करता है। कुदरत अली ने बताया कि असम के नवरंगा क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। इस दौरान बाढ़ की समस्या से इंसान व जानवर दोनों काफी परेशान होते हैं। बाढ़ के समय पशु पहाड़ी एरिया में चले जाते हैं। सौ पशुओं में मात्र 25 पशु ही वापस लौट पाते हैं बाकी पहाड़ी वादियों के लोगों के भक्षण का शिकार हो जाते हैं। वह प्रधानमंत्री से मिलकर समस्या को बताएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!