Patna

“एसी में ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग:बुजुर्ग को लोगों ने बचाया, लाखों का सामान जलकर राख

पटना सिटी के काटी फैक्ट्री रोड में शुक्रवार देर शाम एक घर में अचानक एयर कंडीशन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही पूरे घर में धुआं भर गया और आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग काबू पाया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरे कमरे में धुआं फैल गया था

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में सिर्फ एक बुजुर्ग महिला रहती हैं। इनके दो बेटे विदेश में रहते हैं। एसी में ब्लास्ट होने के बाद कमरे में धुआं फैल गया था। रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। आगजनी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

धुआं के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही थी

फायर ऑफिसर इंद्रजीत कुमार ने बताया कि तीन बड़ी गाड़ियां, दो एमटी, हाइड्रोलिक के साथ अग्नि दस्ते की टीम पहुंची थी। धुआं के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी। पहले धुआं को बाहर निकल गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!