New To IndiaPatna

विमान में महिला यात्री ने मचाया हंगामा,क्रू से किया दुर्व्यवहार; रोकने पर सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काटा

लखनऊ। चौधरी चरण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकाशा उड़ान से मुम्बई जा रही तन्वी ने सोमवार देर रात जमकर हंगामा किया। विरोध पर उसने सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काट लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे सरोजनी नगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक सीआईएसएफ द्वारा बोर्डिंग करने के बाद तन्वी फ्लाइट में चढ़ गई थी। उसने हंगामा शुरू कर दिया। फ्लाइट के ग्रुप मेम्बरों ने उसे को ले जाने से मना कर दिया। उसे फ्लाइट के बाहर उतार दिया। तन्वी ने जब दोबारा अंदर जाने की कोशिश की तो एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारियों ने रोक लिया। इस बीच एक सुरक्षा अधिकारी से वह भीड़ गई।

 

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही
सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काट लिया। महिला की ऐसी हरकत के बाद अधिकारी एयरलाइंस की महिला कर्मचारियों के साथ उसे स्थानीय थाने ले गए। तहरीर देकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तन्वी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति साफ होगी। तन्वी की बहन गोमतीनगर में रहती है। उसे फोन कर बुलाया गया है। पूछताछ के बाद उसके बारे में और जानकारी हो सकेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!