डिप्लोमा के परीक्षार्थी ध्यान दें,समस्तीपुर-बरौनी-बेगूसराय के रास्ते रेलवे चलाएगी 9 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
बेगूसराय.डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा (PE/PM/PMM) देने के लिए विभिन्न शहरों में जाने वाले परीक्षार्थी परेशान नहीं हों। उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 9 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। जिसमें से तीन जोड़ी ट्रेन बरौनी जंक्शन के रास्ते चलेगी।
ट्रेन नंबर- 03202 पटना-कटिहार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून को पटना जंक्शन से 15.00 बजे (दोपहर तीन बजे) खुलकर बरौनी-बेगूसराय के रास्ते 21.45 बजे (रात नौ बजे) कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03201 कटिहार-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून को कटिहार से 22.15 बजे (रात 10.15 बजे) खुलकर बेगूसराय-बरौनी होते हुए अगले दिन सुबह 5.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 05573 सहरसा-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 एवं 23 जून को सहरसा से 20.30 बजे (रात 8.30 बजे) खुलकर मानसी-खगड़िया-बेगूसराय-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते अगले दिन सुबह 04.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी । वापसी में ट्रेन नंबर- 05574 पटना-सहरसा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 एवं 24 जून को पटना जंक्शन से 19.10 बजे खुलकर पाटलिपुत्र-सोनपुर-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-बेगूसराय-खगड़िया-मानसी के रास्ते अगले दिन 02.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 05268 मुजफ्फरपुर -भागलपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 एवं 23 जून को मुजफ्फरपुर से 22.30 बजे (रात 10.30 बजे) खुलकर समस्तीपुर-बछवाड़ा-बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर के रास्ते अगले दिन सुबह 4.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 05267 भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 एवं 24 जून को भागलपुर से 19.30 बजे (देर शाम 7.30 बजे) खुलकर मुंगेर-बेगूसराय-बरौनी-बछवाड़ा-समस्तीपुर के रास्ते रात 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 03397 पटना-गया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून को पटना जंक्शन से रात 1.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 04.00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03398 गया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून को गया से 20.00 बजे (देर शाम 8 बजे) खुलकर 23.00 बजे (रात 11 बजे) पटना जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 03205 पटना-डीडीयू अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून को पटना जंक्शन से रात 01.00 बजे खुलकर आरा-बक्सर-दिलदार नगर होते हुए सुबह 05.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03206 डीडीयू-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून को डीडीयू से 19.30 बजे (देर शाम 7.30 बजे) खुलकर दिलदार नगर-बक्सर-आरा 23.30 बजे (रात 11 बजे) पटना जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 03669 पटना-डीडीयू अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 एवं 23 जून को पटना जंक्शन से 21.00 बजे (रात 9 बजे) खुलकर जहानाबाद-गया-अनुग्रह नारायण रोड-डेहरी ऑन सोन-सासाराम के रास्ते सुबह 05.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03670 डीडीयू-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 एवं 24 जून को डीडीयू से 19.30 बजे (देर शाम 7.30 बजे) खुलकर उसी रास्ते से सुबह 03.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 05563 रक्सौल-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को रक्सौल से 19.15 बजे (रात 7.15 बजे) खुलकर सीतामढ़ी-दरभंगा-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते अगले दिन सुबह 5.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 05564 पटना-रक्सौल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 जून को पटना जंक्शन से 19.10 बजे (देर शाम 7.10 बजे) खुलकर उसी रास्ते से सुबह 05.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 05557 बेतिया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को बेतिया से 23.00 बजे (रात 11 बजे) खुलकर बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते अगले दिन सुबह 05.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 05558 पटना-बेतिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 जून को को पटना जंक्शन से 19.30 बजे (देर शाम 7.30 बजे) खुलकर अगले दिन सुबह 03.00 बजे बेतिया पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर- 05201 मुजफ्फरपुर-छपरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 एवं 23 जून को मुजफ्फरपुर से रात 2.00 बजे खुलकर हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते उसी दिन सुबह 5.00 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 05202 छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 22 एवं 23 जून को छपरा से 19.30 बजे (देर शाम 7.30 बजे) खुलकर सोनपुर-हाजीपुर के रास्ते 23.00 बजे (रात 11 बजे) मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
