DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में बर्थडे पार्टी में डांसर के साथ देशी कट्टे लेकर डांस करना युवक को पड़ा महंगा,पुलिस ने कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार 

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में भतीजे के बर्थडे पार्टी पर डांसर के साथ देशी कट्टे लेकर डांस करना एक युवक को भारी पर गया. मालपुर गांव के मंटून महतो के पुत्र अमन कुमार को दलसिंहसराय पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 22 जून को मालपुर गांव निवासी मंटून महतो के पोता का बर्थडे पार्टी था.उसी पार्टी में अमन कुमार का पार्टी में देशी कट्टा के साथ एक डांसर के साथ डांस कर रहा था.और हथियार का प्रदर्शन कर रहा था.जिसका किसी ने विडिओ बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उस मामले में वीडियो का सत्यापन करते हुए अमन कुमार को गिरफ्तार किया.

 

जिसके बाद अमन के निशानदेही पर देशी कट्टा को भी उसके घर के पास स्थित एक मकाई के खेत से बरामद कर लिया गया.

 

 

जिससे आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.छापेमारी टीम थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन,स.अ.नि राहुल कश्यप सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!