DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:अनुमंडल कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय:अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर अनुमंडल कार्यालय के परिचारी सीताराम राय को भावभीनी विदाई दी गई.समारोह की अध्यक्षता एसडीओ प्रियंका कुमारी ने किया.समारोह को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने श्री राय की कार्यकुशलता एवं विगत 37 वर्षों की सेवाकाल की सराहना एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की

 

 

 

.इस अवसर पर एसडीओ,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ड़ा.सिद्धार्थ,एग्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट भास्कर कुमार,सीओ नेहा कुमारी,साहित्यकार चांद मुसाफिर,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद समीर,प्रधान सहायक मनोरंजन कुमार, नाजिर मनोज कुमार,रतन कुमार समेत अन्य कर्मियों ने

 

 

श्री राय को शॉल, पाग, माला, छाता, छड़ी समेत अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया.इस अवसर पर अधिवक्ता यशवंत प्रसाद, नवीन सिंह,कर्मी मुकेश कुमार,रूपेश कुमार,संतोष कुमार संत, मनोज राम समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.

फोटो :सेवानिवृत होने पर सम्मानित किये गये कार्यालय परिचारी सीताराम राय

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!