DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:ससुराल जा रहे बाईक सवार को ट्रक ने मारा धक्का, रेफर

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एस एच 88 डैनी चौक के पास बाईक सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक वाले ने जोरदार धक्का मारा.जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.ग्रामीणों ने ट्रक वालो को पकड़ लिया एंव जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जख्मी की पहचान बेगूसराय जिले के तेघरा के गोरा निवासी शिवजी पोद्दार के पुत्र अमरजीत कुमार (32) के रूप में हुई है.सुचना पर अस्पताल पहुँचे परिजनों ने बताया कि वह बाईक से अपने ससुराल खजिरी गांव के पास जा रहा था.

 

तभी पीछे से ट्रक चालक ने उसे धक्का मारा जिसमें वह बुरी तरिके से जख्मी हो गए है.वही अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दुर्गेश कुमार ने इलाज किया.युवक का हाथ टुटा हुआ था.बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!