DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगो ने NH 28 किया जाम 

दलसिंहसराय: थाना क्षेत्र के पांड गांव के पास एसएच 88 पर गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। मृतक की पहचान बसढ़िया पंचायत के कुर्णी टोला वार्ड 15 निवासी होरिल राय के इकलौते पुत्र संतोष कुमार (18) के रूप में की गई है। घटना के बाद शव आते ही आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 के सरदारगंज चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता हैं कि संतोष पटना में गैस बेल्डर का काम करता था। गुरुवार की सुबह अपनी बाइक से पटना जा रहा था। इसी एस एच 88 के पांड गांव के पास अवज्ञात वाहन की ठोकर बाइक में ठोकर मारते हुए फरार हो गया।

 

 

इधर सड़क जाम की सूचना के बाद दलसिंहसराय पुलिस ने प्रखंड कार्यालय के माध्यम से मिलने वाली बीस हजार देकर आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्ट कराने के बाद स्वजन को सुपुर्द कर दिया। इधर घर के इकलौता भाई की मौत की खबर के बाद तीनों बहन और मां का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

 

 

वह रोते रोते कह रही थी अब केरकरा सहारे रहवे रे भाई । बताते चले की मृतक तीन बहन और एक भाई था। दो बहन की शादी हो चुकी थी। एक बहन जो उससे छोटी थी। जिसकी शादी की जिम्मेदारी मृतक के कंधो पर थी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!