New To IndiaPatna

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर खुशी से झूम उठे सेलेब्स, अमिताभ बच्चन बोले- बीच में टीवी बंद..

टी-20 विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया. ये मैच रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारत की शुरूआत उस तरह की नहीं थी, जैसी उन्हें उम्मीद थी. हालांकि भारत ने 6 रनों से पाकिस्ताना को हराया. इस जीत से भारतीय फैंस काफी खुश है और सेलेब्स भी बेहद खुश है. इस जीत का जश्न हर फैन मना रहा है. सेलेब्स सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की तारीफ कर रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अमिताभ बच्चन ने लिखा- हम जीत गए
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने रोमांचक मैच जीत लिया. इस जीत के बाद सेलेब्स ताबड़तोड़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे. अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, “टी 5037(i) – अरे बाप रे बाप! भारत बनाम पाकिस्तान मैच देख रहे थे, और बीच में टीवी बंद कर दिया, क्योंकि लगा हार तो रहे हैं हम! लेकिन अचानक इंटरनेट देखा और हम जीत गए हम जीत गए हम जीत गए !!! भारत भारत भारत भारत भारत भारत भारत.” वहीं, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “क्या मैच था, क्या प्रदर्शन था टीम इंडिया! जय हिंद!”

 

प्रीति जिंटा सहित इन स्टार्स ने जीत का जश्न मनाया
प्रीति जिंटा भारतीय टीम की जीत पर खुशी से झूम गई और उन्होंने लिखा, “वाह, क्या मैच था. क्या वापसी और क्या वापसी. 119 रन का बचाव करने के लिए क्रिकेट टीम को पूरे अंक. गेंदबाजी इकाई का स्पेशल उल्लेख खास…इसके अलावा विजय वर्मा, जयदीप अहलावत, सनी हिंदुजा, ईशान खट्टर, श्रद्धा कपूर, कुणाल खेमू, बॉबी देओल, संजय कपूर, कार्तिक आर्यन ने भी जीत का जश्न मनाया”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!