Patna

अपहरण कर हत्या कर दिए गए युवक को जिंदा बरामद,महुआ थाने के रिकॉर्ड में मृत युवक मिला जीवित

महुआ पुलिस ने कथित रूप से अपहरण कर हत्या कर दिए गए युवक को जिंदा बरामद किया है। क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि जिसपर अपहरण जर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था उन्हीं आरोपियों ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कथित रूप से भूमिगत युवक को तलाश कर पुलिस को बरामद कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आरोपी महाजन की दबंगई से परेशान होकर झूठा केस किया

जानकारी के अनुसार कटहरा थाना क्षेत्र के हिदायतपुर चकाजे निवासी देवानंद राय की पत्नी रजनी देवी ने हाजीपुर कोर्ट में नालिसी दायर की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति देवानंद राय का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उक्त आवेदन के आधार पर महुआ थाना में थाना कांड संख्या 310/24 दर्ज की गई थी। महुआ थाना क्षेत्र के रामराय महुआ निवासी रमेश राय समेत तीन लोग आरोपित किए गए थे। न्यायालय ने महुआ थाना को दायर परिवाद भेजते हुए एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान व कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर दबिश डालना शुरू किया।

पुलिस हत्या के आरोपी रमेश राय के घर पहुंची। पुलिस ने जब रमेश राय से पूछताछ की तो बताया की जिस व्यक्ति की हत्या की बाते कही गई है उसके साथ पैसे का लेनदेन का विवाद चल रहा है। पास-पड़ोस से भी लेनदेन के विवाद की पुष्टि हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपहरण व हत्या का आरोप मनगढ़ंत है। पुलिस उसे बेगुनाह साबित करने का मौका दे। आरोपी और थाना के अनुसंधानक पुलिस अफसर अपने स्तर से पता लगाना शुरू किया। इस दौरान कथित रूप से छुप कर रह रहे युवक के ठिकाने का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने कांड में मृत व्यक्ति को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। अब इसकी चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से हो रही है।

एसएचओ ने यह कहा

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया की गिरफ्तार देवानंद की पत्नी ने उसका अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट परिवारवाद दायर की थी। इसके बाद महुआ थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। देवानंद राय को जीवित बरामद कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!