Patna

सो रही महिला के ऊपर गिरा सीलिंग फैन, मौत,बाल बाल बची तीन माह की मासूम

नालंदा :एकंगरसराय थाना इलाके के धुर गांव में सो रही एक महिला के ऊपर सीलिंग फैन गिर कर गर्दन में लग गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई । गनीमत यह रहा है उसके साथ सो रही तीन साल की मासूम बाल बाल बच गई । उसे जरा भी खरोच नही आया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका आदर्श कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी है । साल भर पहले उसकी शादी हुई थी ।

मृतका के ससुर मिथलेश साव ने बताया कि उनका पुत्र मटन लेकर घर आया था ।इस कारण पूरा परिवार छत पर ही बना और खा रहे थे। खाने के बाद सभी लोग नीचे आ गए मगर भीषण गर्मी के करण वह 3 माह की बेटी को लेकर छत पर ही आराम करने लगी । काफी देर से बच्ची की रोने की आवाज सुन परिवार वाले कमरे में गए तो महिला के ऊपर पंखा गिरा देखा। आनन फानन में ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मायके वालों को लगा तो वह मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दिए । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी । उनका आरोप है कि मायके वालों ने केस में फसा देने की धमकी दे दहेज में दिए बाइक व रुपए भी मांग लिए ।

एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!