Patna

“एक्सिस बैंक से 10 मिनट में 17 लाख की लूट:पटना में ग्राहकों से भी छीने 1.86 लाख

पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा से 17 लाख की लूट हुई है। इस दौरान ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार और एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से करीब 1 लाख 45 हजार लूट लिए। इस तरह कुल 18 लाख 82 हजार की लूट हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।सुबह 11.41 बजे अपराधी बैंक में घुसे थे और सिर्फ 10 मिनट में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

इसी बैंक में हुई है लूट।
बिहटा-मनेर मुख्य मार्ग पर बिहटा थाने से तीन किलीमीटर दूरी पर देवकुली गांव स्थित एक्सिस बैंक में लूट हुई है। हथियार के बल पर बैंक के तिजोरी से 17 लाख, ग्राहक से 41 हजार और फाइनेंस कर्मी से 1 लाख 45 हजार लूट लिए।

सीसीटीवी खंगलाते हुए पुलिस टीम।
जानकारी के मुताबिक दो अपराधी पहले बैंक के अंदर घुसे थे। इसके बाद तीसरा आया। चौथा बाहर ही खड़ा था। अपराधी फोन पर लगातार किसी से बात कर रहे थे। घटना के बाद सभी बाइक से मनेर की ओर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।इस दौरान पैसा जमा कराने के लिए बैंक पहुंचे ग्राहक गणेश चौधरी से भी 41 हजार रुपए लूट लिए।

पैसा दे दो नहीं तो गोली मार देंगे- ग्राहक गणेश चौधरी

गणेश चौधरी ने कहा कि बैंक पैसा जमा कराने के लिए आया था। इस बीच कुछ अपराधी बैंक में घुसे। सबके हाथ में हथियार था, मेरे कनपटी पर भी गन सटा था। मुझसे कहा कि पैसा दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद मैंने पैसा दे दिया। मेरे पास 41 हजार रुपए था।सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 11.42 के आसपास 4 लोग बैंक में घुसे थे। बैंक मैनेजर और अंदर मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। कैशियर के पास से करीब 17 लाख रुपए लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है। ग्राहक से लूट की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!