DalsinghsaraiSamastipur

“विद्यापतिनगर में शादी के 1 माह बाद विवाहिता की हत्या,पति और ससुर गिरफ्तार

समस्तीपुर में शादी के 1 माह 18 दिन बाद ससुराल वालों ने विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता पर मायके से जमीन लिखवाने का दबाव बनाया जा रहा था। विवाहिता के पिता इस बारे में सोच रही रहे थे कि हादसा हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पिता को रात में सूचना मिली कि बेटी हत्या हो गई है। जिसके बाद वे पुलिस को लेकर ससुराल पहुंचे। दरवाजा खोलवाया तो देखा बेटी की लाश पड़ी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पति रोहिता और ससुर विजय शाह को गिरफ्तार कर लिया। मृतका रोहित शाह की पत्नी संजू कुमारी (20) है। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है।

शादी के समय बाइक, नगद और सोना दिया था

उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी संजू के चाचा अमर शाह ने कहा कि बेटी संजू की शादी कुछ दिन पहले की थी। बाजितपुर गांव निवासी विजय शाह के बेटे रोहित कुमार से विवाह हुआ था। 2 लाख नगद, अपाचे बाइक, सोना आदि दिया था। बेटी विदा होकर चली गई। उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे।

उसके पति का कहना था कि तुम्हारा कोई भाई नहीं है। अपने पिता को बोलो कि उनके पास जितनी जमीन और घर है वह मेरे नाम कर दे। इस बारे में लगातार फोन पर मेरी बेटी अपनी मां को जानकारी दे रही थी। शादी नई हुई थी, इसलिए सोच रहे थे कि पंचायत में मामला को निपटाया जाए। इस बीच वारदात हो गई।

रात डेढ़ बजे किसी ने दी सूचना

संजू के चाचा ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे बाजितपुर गांव के जानने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि पुत्री की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। पुलिस ने गेट खुलवाया तो देखा कि पुत्री की लाश पड़ी हुई है।उधर विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार ने दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। विवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!