DalsinghsaraiSamastipur

जब पति ने दूसरे महिला संग रचाई शादी तो पत्नी ने देवर संग विद्यापतिधाम मंदिर मे कर लिया शादी,बच्चों का उठाया जिम्मा

दलसिंहसराय.विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत साहिट पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी ननकी राम के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने अपनी भाभी सीमा देवी को बड़े भाई द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद भाभी की मांग को भरकर समाज को एक नया संदेश दिया है। विदित हो की सीमा देवी का अपने पहले पति संतोष राम के साथ कई वर्षों से पारिवारिक क्लेश चल रहा था। जिसको लेकर 4 वर्ष पूर्व विद्यापतिनगर सरपंच संघ के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पंचायत रखा गया था। जिसमें लड़का और लड़की दोनों पक्ष के अभिभावकों की मौजूदगी में थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पहले तो मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों पति-पत्नी को एक दूसरे से मिलने का भरसक प्रयास किया गया, किंतु जब बात नहीं बनी तो सभी पंचों के द्वारा यह फैसला लिया गया कि आज से दोनों पति-पत्नी के बीच कोई संबंध नहीं रहेगा और सीमा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहेगी। इसके बाद विगत वर्षों में संतोष राम ने अपनी दूसरी शादी रचा ली।

ननकी राम के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने अपनी भाभी और दोनों बच्चों को रखने का निर्णय लिया और रंजीत कुमार ने दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए अपनी भाभी सीमा देवी से विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई। इसके साक्षी वर और वधु दोनों पक्ष के लोग हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!