Patna

“मौसम अपडेट :47.4 पहुंचा तापमान :गया में कभी नहीं पड़ी इतनी गर्मी, रिकॉर्ड टूटा,अभी और पड़ेगी गर्मी

“मौसम अपडेट..गया में भीषण गर्मी ने अब तक के सारे िरकॉर्ड को तोड़ दिया है। पहली बार गया का पारा 47.4 डिग्री सेल्स. रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी दिन के तापमान में हुई अप्रत्याशित वृद्धि पर चिंता जाहिर की है, साथ ही भीषण गर्मी व लू से सभी को सचेत रहने के लिए अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि घर से बेवजह बाहर न निकले। अगले 48 घंटों तक फिलहाल गर्मी से किसी भी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। बुधवार का मौसम देखे तो सुबह नौ बजे के बाद से ही भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया था। दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर थी। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया। गर्मी का आलम यह था कि कई प्रमुख सड़कें दोपहर में सुनी दिखीं। तापमान की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्स. रिकॉर्ड किया गया है।

नमी सुबह में 47 तो शाम में 32 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्स. रिकॉर्ड किया गया था। समय दिन का तापमान 08:30 बजे 37.4 डिग्री 09:30 बजे 41.0 डिग्री 10:30 बजे 44.0 डिग्री 11:30 बजे 45.6 डिग्री 12:30 बजे 46.2 डिग्री 01:30 बजे 47.2 डिग्री 02:30 बजे 47.4 डिग्री 03:30 बजे 46.0 डिग्री 04:30 बजे 43.8 डिग्री 05:30 बजे 42.4 डिग्री

1970 के रिकॉर्ड को गर्मी ने तोड़ा मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक एस.के.पटेल ने बताया कि मई माह में गर्मी का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1970 को था। वर्ष 1970 में 14 मई को 47.1 डिग्री तक अधिकतम पारा गया था। यह अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड था, जिसे इस वर्ष की गर्मी ने तोड़ दिया है। पहली बार गया का तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में गर्मी के प्रकोप से बचना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।

सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर है गया श्री पटेल ने बताया कि सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर गया है। पहले स्थान पर औरंगाबाद जिला है। यहां का पारा 48.2 डिग्री सेल्स. तक पहुंच गया है। अन्य शहरों की बात करें तो नवादा का 47.3 डिग्री, अरवल का 47.1 डिग्री, पटना का 42.0 डिग्री, भागलपुर का 39.3 डिग्री, पूर्णिया का 37.8 डिग्री, छपरा का 42.3 डिग्री सेल्स. है। सूबे के 11 शहरों को भीषण हीट वेब की चपेट में है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!