Patna

मौसम अपडेट;चिलचिलाती गर्मी से बिहार को जल्द मिलेगी राहत, दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

मौसम अपडेट;उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के बाद अनेक स्थानों पर गर्जन वाले बादल के साथ वर्षा होने की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार डॉ. ए. सत्तार का कहना है कि उत्तरी बिहार में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेंगे। मौसम में बदलाव आने की संभावना दिख रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डॉ. सत्तार ने बताया कि 21 और 22 मई को अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। साक्षेप आद्रर्ता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस अवधि में औसतन 12 से 18 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के द्वारा रिकार्ड आज का अधिकतम तापमान 37.5 एवं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम लगभग सामान्य है।

फसल की कटनी व दौनी में तेजी लाना जरूरी
विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को सलाह दी है कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसको लेकर मक्का फसल की कटनी, दौनी तथा दानों को सुखाने के कार्य को प्राथमिकता देकर संपन्न कर लें।एक-दो दिनों के बाद वर्षा होने की संभावना को देखते हुए किसान कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। अभी जो किसान सिंचाई करना चाहते है ऐसे किसान फिलहाल सिंचाई स्थगित रखें।

25 मई से लगा सकते हैं धान की नर्सरी
लंबी अवधि वाले धान की किस्में जैसे-राजश्री, राजेन्द्र मंसूरी, राजेन्द्र स्वेता, किशोरी, स्वर्णा, स्वर्णा सब-1 वीपीटी-5204 एवं सत्यम की नर्सरी 25 मई से लगा सकते हैं।नर्सरी के लिए खेत की तैयारी करें। स्वस्थ पौधा के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का व्यवहार करें। नर्सरी में क्यारी की चौराई 1.25-1.5 मीटर तथा लंबाई सुविधानुसार रखें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!