Patna

मौसम का हाल:2 दिन तक और सताएगी चिलचिलाती गर्मी, फिर होगी झमाझम होगी बारिश

मौसम का हाल:पटना। बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिनों तक राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में लू चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शनिवार को राज्य के 19 शहरों का तापमान 40 या उससे अधिक रहा। मुख्य रूप से शेखपुरा, जमुई, बांका, आरा, नालंदा, अरवल एवं नवादा में उष्ण लहर का प्रकोप रहा।राज्य में सर्वाधिक तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकार्ड किया गया।राजधानी में अधिकतम तापमान 41.7 एवं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 42 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

मौसम पटना विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसके सुमन का कहना है कि बिहार में फिलहाल दो दिनों तक लू चलने के आसार हैं। उसके बाद ही प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा।

सुबह दस बजे से ही झुलसा रही गर्मी
आजकल प्रदेश के अधिकांश भागों में सुबह दस बजे से ही गर्मी लाेगों को झुलसाने लगी है। खुले सिर ऐसे में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है।तीखी धूप एवं गर्म हवा के कारण घर से बाहर निकलने पर लगता है, मानो चेहरा झुलस जाएगा। गर्मी से लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल रही है।घरों में लगे पंखे भी आग उगल रहे हैं। शनिवार को भीषण गर्मी से दोपहर में राजधानी के अधिकांश सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई पड़े। आवश्यक कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैँ।

सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवा से राहत नहीं
शनिवार को सूर्यास्त से पहले लोग तीखी धूप से परेशान रहे, लेकिन सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्म हवा से राहत नहीं मिल रही थी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिनभर कूलर एवं एसी चला रहे हैं। रात में भी आधी रात के बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!