Samastipur

“मौसम का हाल:राज्य के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट, आंधी-बारिश के दौरान 11 की मौत

“मौसम का हाल:पटना.उत्तर बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआहै। इसी वजह से माैसम में बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटे में कटिहार के बारसाेई में 6 एमएम और राेहतास के नाैहट्टा में 0.2 एमएम बारिश हुई। रविवार काे पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपाैल, अररिया, किशनगंज के एक-दाे स्थानाें पर मेघगर्जन, वज्रपात, 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश हाेने की संभावना है। अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में काई खास बदलाव नहीं होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसके बाद 3-4 डिग्री तक बढ़ाेतरी हाे सकती है। शनिवार को पटना समेत राज्यभर का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। औरंगाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया जाे शुक्रवार से 1.4 डिग्री अधिक है। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। शुक्रवार से यह 1.5 डिग्री अधिक है।

सबसे कम अधिकतम तापमान समस्तीपुर में 32.2 डिग्री रहा। पूरे बिहार का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5.9 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। 13 मई काे बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, उजियारपुर और दरभंगा में चुनाव हाेना है। उस दिन माैसम मेहरबान रहेगा।

शनिवार की शाम प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से 10 और आंधी के दौरान छत से गिरने पर एक की जान चली गई। नवादा में भारी ओलावृष्टि भी हुई। जानकारी के अनुसार, रोहतास के बिक्रमगंज इलाके में आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से अलग-अलग जगहों पर 10 लोग झुलस गए, जिनमें 5 की मौत हो गई। गया में 3, नवादा के नारदीगंज और जमुई में 1-1 लोगों की जान गई। वहीं औरंगाबाद में आंधी के कारण छत से गिरने पर मजदूर की मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!