BegusaraiPatna

“दो सगे मजदूर भाइयों ने मेहनत से ली रेलवे में नौकरी,माला पहना कर किया स्वागत

बेगूसराय।बखरी प्रखंड के राटन पंचायत अन्तर्गत उदनचक गांव में मेहनत मजदूरी कर दो सगे भाईयों ने रेलवे में सरकारी नौकरी प्राप्त किया।जिसे पंचायत के पूर्व पंसस व लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान एवं ग्रामीणों के द्वारा सम्मानित किया गया।प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि उदनचक गांव निवासी अवध यादव छोटे मोटे किसान हैं।जो काफी गरीब तबके से आते हैं। उनका मकान आज भी फूस व एसबेस्टस का बना है। किसान के चार पुत्र हैं। जिसमें सीताराम यादव और धीरज यादव आरंभ से ही काफी मेहनती व होनहार थे।दोनों भाई ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखते थे। रोजाना मजदूरी से फुर्सत मिलने के बाद दोनों अपनी पढ़ाई में जुट जाते थे।परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के वजह से मोबाइल दोनों भाईयों के पढ़ाई का बड़ा जरिया बना।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने शैक्षणिक जानकारी के अतिरिक्त विश्व की समसामयिक घटनाओं की सूचना मोबाइल से प्राप्त कर तैयारी करते थे।इन्हीं तपस्या के कारण दोनो भाईयों को रेलवे में तकनीशियन पद पर ग्रेड सी में नौकरी मिली।जिससे परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर है।लोजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनो भाईयों को चादर, फूल माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष ने कहा कि गांव और क्षेत्र के बच्चों को दोनों भाईयों से प्रेरणा लेकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन करना चाहिए।मौके पर अमरजीत कुशवाहा,लालू पासवान,मंटुन पासवान, कारीलाल पासवान, पवन पासवान, लक्ष्मण यादव, राजेश पासवान, साहेब पासवान, राकेश पासवान, जगदीश यादव आदि ग्रामीण उपस्थित हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!