Patna

वंदे भारत एक्सप्रेस में महिला डॉक्टर से TTE ने की छेड़छाड़, जीआरपी थाने में दर्ज कराया मामला

Vande Bharat : रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार को एक महिला चिकित्सक के संग टीटीई ने छेड़खानी की। डाॅक्टर रांची स्टेशन से वाराणसी जा रही थी। सी-7 बाेगी में डाॅक्टर अकेले बैठी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टीटीई ने यात्री को एग्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास में कराया अपग्रेड
टीटीई पी तेजेस्वर राव यात्री को अकेला बैठ देख उसे कहा कि उसे एग्जीक्यूटिव क्लास में अपग्रेड किया जा रहा है। उसके बाद डाॅक्टर एग्जीक्यूटिव क्लास में बैठ गई। इधर टीटीई ने अलग से उसके लिए नाश्ता भेजवाया और थोड़ी देर बाद वह बगल में जाकर बैठ गया और उसके संग छेड़खानी करने लगा।

 

 

गया- सासाराम सेक्शन की है घटना
इस पर डाॅक्टर ने विरोध जताया, तो आसपास के यात्रियों ने टीटीई के इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की। मामला बढ़ता देख उसने डाक्टर से माफी मांगी। घटना गया- सासाराम सेक्शन का है। जीआरपी थाना, वाराणसी स्टेशन पर इसकी लिखित शिकायत की गई है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!