Patna

“गर्मी की छुट्टी को लेकर पर्यटन निगम का स्पेशल टूर पैकेज: पटना से राजगीर और बोधगया के लिए एक दिन का टूर पैकेज

गर्मी की छुट्टी को लेकर पर्यटन निगम ने स्पेशल टूर पैकेज बनाया है। पटना के लोग बोधगया, राजगीर जू सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, ककोलत जलप्रपात आदि जगह घूम सकेंगे। प्रति पर्यटक शुल्क 2600 से 3500 रुपए है। एक दिन का टूर पैकेज है। इसकी सुविधा हर शनिवार और रविवार को मिलेगी। इसके अलावा छुट्टी के दिन भी टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। आर ब्लॉक स्थित होटल कौटिल्य से सुबह 7 बजे गाड़ी खुलेगी और रात 8 बजे तक पटना वापस होगी। कम से कम 10 पर्यटक रहने पर ही टूर पैकेज का लाभ मिलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोबाइल नंबर 9334312408, 9801693189, 9905653597 पर कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गर्मी को देखते हुए एसी गाड़ी से ले जाया जाएगा। साथ ही खाना, नाश्ता, चाय, पानी की सुविधा मिलेगी। पटना से पावापुरी, ककोलत जलप्रपात, जल मंदिर, पावापुरी समवशरण मंदिर के लिए 2700 रुपए, पटना से नालंदा, राजगीर, ग्लास ब्रिज, जंगल सफारी और रोपवे के लिए 3500 रुपए, पटना से बोधगया, विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर, बुद्ध स्तूप के लिए 2600 रुपए लगेंगे। इसके अलावा पटना दर्शन का भी पैकेज है।

इसके तहत 2700 रुपए में गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति, बिहार म्यूजियम, गुरुद्वारा, बुद्ध स्मृति पार्क, गंगा मरीन ड्राइव घूमने के साथ क्रूज का आनंद उठा सकेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!