PatnaSamastipur

“आज का मौसम;बिहार में 4 दिन तक नहीं चलेगी लू:2 दिन शुष्क रहेगा मौसम

“आज का मौसम;पटना.बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तीखी धूप नहीं निकलेगी। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश को लेकर के कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लू चलने को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गुरुवार को अरवल जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुरवैया हवा का प्रभाव

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा की वजह से अगले कुछ दिन तक हीट वेब की स्थिति नहीं बनेगी। वहीं, पुरवैया हवा चलने से कोई भी जिला लू की चपेट में नहीं रहा। किसी भी जिले का अधिकतम पारा 40 से अधिक नहीं रहा। अगले चार दिनों तक बिहार में कहीं भी लू नहीं चलेगी।

कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

गुरुवार को अरवल का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नवादा 34.2 डिग्री, पटना- 34.9 डिग्री, भोजपुर- 36 डिग्री, छपरा- 36.01 डिग्री, गया- 36.02 डिग्री, शेखपुरा- 32.6 डिग्री, बेगूसराय- 32.9 डिग्री, भागलपुर- 36 डिग्री औरंगाबाद- 38.4 डिग्री। इसके अलावा अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!