Samastipur

“समस्तीपुर में चोरों ने 70 भरे गैस सिलिंडर चुराए:गैस गोदाम पर खड़े वाहन का चक्का और स्पेटनी भी ले गये

समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनुपुर गांव में चोरों ने गैस गोदाम को निशाना बनाया है। गैस गोदाम से 70 भरा सिलेंडर के साथ ही कैंपस में लगे वाहन का दो चक्का और एक स्टेपनी तक खोल कर ले गए।घटना को लेकर गोदाम के व्यवस्थापक संजीव कुमार चौधरी ने थाने में आवेदन दिया है। चोरी की गई सिलेंडर करीब 4 लाख रुपए का होगा। वहीं, वाहन का चक्का भी लाखों का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी गोदाम से ले गए सिलेंडर
घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव स्थित साई सीता गैस एजेंसी के गोदाम में मंगलवार रात पहुंचे बदमाशों ने पहले गार्ड के रुम को बाहर से बंद कर दिया और फिर ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश कर गए। जहां बदमाशों ने अपनी गाड़ी पर गोदाम से 70 सिलेंडर अपनी गाड़ी पर लोड कर फरार हो गया।इसके साथ ही बदमाशों ने कैंपस लगी वाहन का दो चक्का व एक स्टेपनी भी खोल लिया। चक्का के नीचे ईंट लगा दी। वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब गोदाम के कर्मी पहुंचे तो गार्ड का दरवाजा बाहर से खोला। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मामला है संदिग्ध

उधर रोसड़ा थानाध्यक्ष ने कहा कि गोदाम के संचालक द्वारा आवेदन दिया गया है। लेकिन मामला संदिग्ध है। घटना की जानकारी काफी विलंब से दी गई है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!