Patna

भीषण गर्मी ने बढ़ाई एसी-कूलर की मांग, पटना में 1 लाख तो पूरे बिहार में ढाई लाख एसी की बिक्री

पटना। भैया… आज ही एसी इंस्टाल करवा दीजिए। ब्रांडेड कोई हो चलेगा, लेकिन गर्मी बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को तारामंडल के पास एक दुकान में एसी की खरीदारी करने पहुंचे कंकड़बाग के सुनील कुमार ने शॉपकीपर से गुहार लगाई।सेल्समैन ने मनचाहा ब्रांड के लिए बुकिंग के दूसरे दिन एसी की आपूर्ति और तीसरे दिन इंस्टाल कराने की बात कहीं। चांदनी बाजार में भी एसी व कूलर को लेकर ग्राहकों की डिमांड देखने को मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ब्रांडेड कंपनी के कूलर आउट ऑफ स्टाक रहा तो लोकल कूलर के लिए भी ज्यादा मोलभाव करने का मौका नहीं मिल रहा था। भीषण गर्मी के कहर के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों से फाइव स्टार एसी, ब्रांडेड कंपनी के कूलर ऑन डिमांड नहीं मिल रहे है।कंपनी से समझौता करने पर सामान तो मिल रहे है, लेकिन इसके इंस्टाल करने के लिए 24 घंटे तक समय मांग रहे है। कई दुकानों से स्टेबलाइजर के साथ-साथ एसी व कूलर भी आउट आफ स्टाक हो गया है। एसी तत्काल नहीं मिल पा रहा है।

पटना में एक लाख तो पूरे बिहार में ढाई लाख एसी की हुई बिक्री
तेज गर्मी के कारण इस मौसम में एसी की रिकार्ड बिक्री हुई है। राजधानी के अतिरिक्त अब ग्रामीण इलाकों में भी एसी व कूलर की बिक्री बढ़ी है।आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर बताते है कि इस वर्ष राजधानी में एक लाख तो पूरे बिहार में ढ़ाई लाख बिक्री हुए है। गर्मी की स्थिति यह रही तो आगामी आठ दिनों में एसी बाजार से आउट हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि जीरो पेमेंट पर पूरी एसी का फिनांस होने के कारण भी बिक्री बढ़ी है। लोग ईएमआइ पर एसी खरीद कर गर्मी से राहत पा रहे है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!