DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव:घर में अकेली थी नाबालिग

“दलसिंहसराय। उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकासपुर गांव में शुक्रवार को फंदे से लटकता हुआ एक किशोरी (16) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव घर के छप्पर से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीणों ने दी जानकारी

घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि काफी देर तक मौसम खातून घर से नहीं निकली। आसपास के लोग जान रहे थे कि वह घर में अकेली है। उसकी मां आसनसोल उपचार करने के लिए गई थी, जबकि उसके पिता हरियाणा में रहते हैं। काफी देर तक घर से नहीं निकलने के बाद लोगों ने उसके घर का फाटक हटाकर देखा तो किशोरी का शव छप्पर के सहारे दुपट्टे से लटक रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने मामले की जानकारी उजियारपुर पुलिस को दी ।उधर पुलिस द्वारा मृतक किशोरी के पिता और मां को सूचना दी गई । साथ ही शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

क्या बोली पुलिस

उधर इस घटना में पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है मौत का सही कारण स्पष्ट हो इसलिए पोस्टमार्टम के साथ ही मृतक का वेसरा भी प्रिजर्व किया गया है। ताकि यह स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है।

उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। गांव के लोगों का कहना है कि किशोरी घर में अकेली थी शव को जब्त कर लिया गया है पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!