Patna

“3 दिन से लापता छात्रा का मिला शव:पानी से भरे गड्‌ढ़े में मिली लाश,हत्या और सुसाइड में उलझी पुलिस

गया में पानी से भरे गड्‌ढ़े में एक छात्रा का शव बरामद किया गया। छात्रा तीन दिनों से घर से लापता थी। घटना डेल्हा थाना क्षेत्र की है।मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई। वह डेल्हा में अपने चाचा के घर पर रहती थी और दसवीं क्लास की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह छात्रा का बैग और चप्पल कोसमा पहाड़ी के पास फेंका हुआ मिला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। एसडीआरएफ की टीम भी घंटों पहाड़ के गड्ढे में खोजबीन करती रही। बुधवार को लक्ष्मी का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया है। पुलिस सभी बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!